कवितायें
माता सरस्वती प्रभात वंदना
या शुभ्रा वस्त्रा वृता
या वीणा वर
डंड मंडित करा
या श्वेत पद्मासना
या ब्रम्हा च्युत
शंकर प्रिभित्रिभि देवहि
सदा वंदिता
सामां पातु सरस्वती भगवती निः शेष जाद्याम पहानहीं चाहिए
जिस दिए मे नही रोशनी प्यार की,
ऐसे दिए का उजाला नही चाहिए,
लग गैरों के अधरों जो बिकता रहा,
ऐसा झूठा सा प्याला नही चाहिए;
है बड़ी कुंजीयों से जो खुलता रहा,
ऐसी कीमत का ताला नही चाहिए;
शोहबतें इश्क़ जो बढ़ाता रहा,
ऐसा मौसम निराला नही चाहिए
;
होश मे मुझको जो आने ना दे,
ऐसा पीने मे आला नही चाहिए;
जिसकी फ़रमाइशों से रहे तंग दिल,
इसी बीबी भी आला नही चाहिए!
अतिवाद छोड़ें
------प्रेरणादायक
गीत--------
भोग वादी, त्याग वादी
दो सिरे हैं;
और जीने के लिए दोनो
खुले हैं;
इंद्रियों का सुख,
उन्हे प्रत्यक्ष होगा
देह-सुख को मान सब
कुछ वो चले हैं;
त्याग वादी दृष्टि
सब कुछ त्यागना है
छोड़ कर संसार उससे
भागना है
त्याग के अति वाद मे
ही वो ढले हैं
अतः ये दोनो सिरे अति
वाद ही हैं
नही व्यावहारिक नीरे
अपवाद ही हैं
नही सृश्टा के सपन
इनमे ढले हैं
समन्वय 'अध्यात्म वादी'
बनाता है
तेन्त्य्क्तेन भुन्जीथ'
वो सिखाता है
कबीर नानक, रैदास यूँ
ही ढले हैं
अध्यात्मिकता श्रेष्ठता
करना वरण है
और कर्तव्य पालना धरामचरण
है
अध्यात्मिक 'लोक सेवा
पथ चले हैं'
सभी अध्यात्मिक बनें
तो लोक हित हो
धर्म का ले नाम क्यूँ
जन-मन घृणित हो;



Comments
Post a Comment