प्रसिद्धि प्राप्त करने का सर्वोत्तम उपाय
डॉ० राधाकृष्णन ने श्री अरविन्द के पास एक प्रस्ताव भेज- आपकी 'आर्या' पत्रिका पढ़ी। आप लिखना शुरू करें। सुव्यवस्थित लेखन हो तो आपके ज्ञान का लाभ मिलेगा। पाल रिशा (श्रीमाँ के पति ) के कहने पर श्री अरविन्द ने छुट-पुट लेख लिखना शुरू कर दिया। वे लेख नहीं थे। उनकी साधना के अनुभव थे। सिद्धियों के निचोड़ थे , पर डॉ० राधाकृष्णन बड़े प्रभावित हुये। उनने कहा - "बिलकुल नया चिंतन है, लेखनी क्षेत्र में नए हस्तक्षर हैं। दर्शन के क्षेत्र में मनीषा शिखर तक पहुंची है। " फिर प्रार्थना की कि हमारी एक पत्रिका है 'ईस्ट एंड वेस्ट', उसके लिए आप लिखें। श्री अरविन्द ने कहा ,"मैं संसार के लिए नहीं लिखता , संसार में प्रसिद्धि होने की कोई कामना नहीं। " ऐसे महर्षि योगी लोक में प्रसिद्ध होने के लिए कोई कर्म नहीं करते है। वह तो सहज ही हो जाता है।
Comments
Post a Comment