नही चाहिए- कविता

जिस दिए मे नही रोशनी प्यार की,


और दिखती नही राह भी चाह की;


ऐसे दिए का उजाला नही चाहिए,


लग गैरों के अधरों जो बिकता रहा,


ऐसा झूठा सा प्याला नही चाहिए;


है बड़ी कुंजीयों से जो खुलता रहा,


ऐसी कीमत का टाला नही चाहिए;


शोहबतें इश्क़ जो बढ़ाता रहा,

ऐसा मौसम निराला नही चाहिए;


होश मे मुझको जो आने ना दे,

ऐसा पीने मे आला नही चाहिए;


जिसकी फ़रमाइशों से रहे तंग दिल,


ऐसी बीबी भी आला नही चाहिए!


Comments

Popular posts from this blog

चतुर राजा

प्रसिद्धि प्राप्त करने का सर्वोत्तम उपाय