आधुनिक भारत की वर्तमान स्थिति-व्यंग
बड़े-बड़े मोबाइल में दीदे गड़ाए ये आधुनिक भारत के युवक और युवतियाँ नैतिकता को पैरों तले रोंदकर स्कूल, कॉलेजों के मायने खो बैठें हैं ! एक ज़िंदगी जो दो लीड और एक मोबाइल के बीच फँस गई है, उन्मुक्त आज़ादी के चक्कर में उनकी ज़िंदगी दो बाई दो के एक यंत्र में सिमटकर रह गई है , जो सुबह गुड मॉर्निंग ,गुड डे से शुरू होती है, दिन भर हाय हेलो ,लव यू, मिस यू ,किस यू तक रेंगती है और रात को गुड नाइट,स्वीट ड्रीम पर ख़त्म हो जाती है ! क्या इसी "स्वीट ड्रीम " की कल्पना विवेकानंद नामक एक युवा ने की थी ? क्या इसी अंधी और दिशाहीन आधुनिकता की रेत पर कीड़े-मकोड़ो की तरह रेंगते इन्ही युवाओं के लिए भगत सिंह नाम का एक दीवाना फाँसी पर झूल गया था ?""मैं जानता हूँ क़ि 100 में से 90 फ़ेसबुक से चिपके युवाओं को मेरे विचार एक भाषण लगेगा ...सोचेंगे.. "छोड़ ना यार,इसको कुछ काम तो है नही सारे दिन लॅक्चर झाड़ता रहता है ,हमे क्या लेना-देना ? चलो किसी डार्लिंग से चीटिंग- चैटिंग करते हैं बहुत मज़ा आएगा !" बिल्कुल सही है यारों, बस यही तो कारण है ...