जिस दिए मे नही रोशनी प्यार की, और दिखती नही राह भी चाह की; ऐसे दिए का उजाला नही चाहिए, लग गैरों के अधरों जो बिकता रहा, ऐसा झूठा सा प्याला नही चाहिए; है बड़ी कुंजीयों से जो खुलता रहा, ऐसी कीमत का टाला नही चाहिए; शोहबतें इश्क़ जो बढ़ाता रहा, ऐसा मौसम निराला नही चाहिए; होश मे मुझको जो आने ना दे, ऐसा पीने मे आला नही चाहिए; जिसकी फ़रमाइशों से रहे तंग दिल, ऐसी बीबी भी आला नही चाहिए! by- Shubhendu Verma
Comments
Post a Comment