---------स्वतंत्रता दिवस-२०१४--------

---------स्वतंत्रता दिवस-२०१४--------

आज स्वतंत्रता दिवस के इस सुनहरे मौके पर कुछ कहना चाहूगा
“आओ स्वतंत्रता दिवस मनाएं॥}
बुलंद हौसलों से करके मुकाबला,
दुश्मनों को खाक में मिलाएं
द्वेष भाव दूर हो, सर्वत्र हो भाईचारा,
राष्ट्रधर्म के घर-घर दीप जलाएं।।
आओ स्वतंत्रता दिवस मनाएं”
दोस्तों आज हमरा स्वतंत्रता दिवस है एक ऐसा दिवस जिस दिन हम ने अत्याचारी और क्रूर अंग्रेजों से मुक्ति पायी थी एक ऐसा दिवस जिस दिन हम अपने विचारो और अपनी आवाज़ को स्वतंत्र रूप से सभी से कह सकते थे और यह आज़ादी दिलाई हमारे देश के भारत माता के वीर भगत सिंह और , चंद्रशेखर आज़ाद जैसे वीर लाडलों ने।
आज का दिन स्वतंत्रता दिवस मानाने के साथ-साथ-उन महापुरुषों द्वारा किये गए बलिदानों को भी याद करने का है। ना जाने कितने क्रन्तिकारी मिट गए न जाने कितने शूली चढ़ा दिए गए तब जा कर इस देश को आज़ादी मिली और मेरे दोस्तों  जो लोग सोंचते है की इस देश को आज़ादी अहिंसा के बल पर मिली। ……… मेरे दोस्तों ऐसे लोगों से मैं कहना चाहूंगा---]
"चूमना पड़ता है फांसी का फंदा
ए दोस्तों
चरखा चलाने से इन्कलाब नहीं मिलता" 
दोस्तों, हमें आज़ादी तो मिल गयी और आज़ादी के बाद संविधान भी बनकर लागू हो गया।  लेकिन क्या आज उसका सही तरीके से पालन किया जा रहा है क्या इस संविधान के तहत दोषियों  को सजाएं मिल रही है।  नहीं!!!!
क्योकि आज हम भ्रष्ट हो चुके हैं हमारे मानसिकता हमारी सोच हमारे आचार-विचार भ्रष्ट और गंदे हो चके हैं और यदि ऐसे में आज हम अपने आप से ही प्रश्न करें की क्या इसी आज़ादी और ऐसे ही हिन्दुस्तान का सपना देखा होगा उन बलिदानियों ने अपना सर फ़ासी के फंदे में डालते वक़्त ??
तो शायद ही हमारे दिल से आवाज़ आएगी नहीं !!
तो फिर क्यों हम इतने भ्रष्ट होते जा जा रहे हैं क्यूँ हम  वीरों की दी गयी कुर्बानी को बर्बाद कर रहे हैं
क्यों इतने कक्रूर  और निर्मम होते जा रहे हैं।
आज हम कितने सचे और शरीफ हैं इसका उदाहरण तो हम रोज़ रपे और हत्या के मामलों को सुनकर अंदाजा लगा सकते हैं।
अभी मैं उस प्रदेश की ही बात बताता हूँ जिसमे हम और आप सभी लोग रहते है कितने दंगे  और कितनी हत्याएं और बलात्कार हो रहे हैं  और किस तरह आपस में ही युद्ध छिड़ा है लोगो के कीच आज हमारे इसी उत्तर प्रदेश की हालत इराक और गाजा जैसे देशो से कम बदतर नहीं है
"""इराक और गाजा का लुफ्त लीजिये अपने देश म,में
अरे आइये तो, और कुछ दिन गुजारिये उत्तर प्रदेश में""
""नारी"" जिसे भारतमें  देवितुल्या माना जाता है जिसकी पूजा की जाती है आज उसी क्या स्थिति क्या हो गयी है हमारे भारत देश में ? आज उनके साथ कैसा बर्ताव हो रहा है कैसे उनकी निर्मम हत्याएं करी जा रही है।  और हम सिर्फ एक मूक दर्शक की भाँती सब देखते रहते हैं और ऊपर से हमने अपनी और अपनी बहू बेटियों की अपने समाज की जिम्मेदारी जिन नेताओ को सौपी है --उनके भी क्या कहने? ऐसी घटनाओ पर कैसे बयां देते हैं ये नेता लोग ये मुझे बताने की ज़रुरत  नहीं है।
खैर मेरे दोस्तों अब मैं यही कहूँगा की अब हमारे देश की बहू बेटियों को अपने साथ हथियार रखने की ज़रुरत है  तभी शायद इस देश से नारियो पर हो रहे अत्याचार बंद हो
कुछ पंक्तिया कहना कहूँगा नारी पर

“”सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे
छोड़ो मेहंदी खड़ग संभालो
खुद ही अपना चीर बचा लो
द्यूत बिछाए बैठे शकुनि,
... मस्तक सब बिक जाएंगे
सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो, अब गोविंद ना आएंगे |
कब तक आस लगाओगी तुम, बिक़े हुए अखबारों से,
कैसी रक्षा मांग रही हो दुशासन दरबारों से
स्वयं जो लज्जा हीन पड़े हैं
वे क्या लाज बचाएंगे
सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो अब गोविंद ना आएंगे
कल तक केवल अंधा राजा, अब गूंगा-बहरा भी है
होंठ सिल दिए हैं जनता के, कानों पर पहरा भी है
तुम ही कहो ये अश्रु तुम्हारे,
किसको क्या समझाएंगे?
सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो, अब गोविंद ना आएंगे...””
तो दोस्तों आज की नारी समाज को कुछ ऐसा ही करना पड़ेगा। तभी इस देश में इनकी स्थिति सुधेरेगी और इतना ही मेरे दोस्तों इस देश में गरीबी भी अभी पोरी तरह से मिति नहीं है अब भी कई हम जैसे बच्चे भूखे पेट ही सो जाते हैं और वो मजबूर हैं आज के इस कलयुगी समाज में।
,मुझे एक पंक्ति याद आ रही है इसी  गरीबी पर की ---

""माँ ने सुला दिया भूखे बच्चे को ये कहकर की
बेटे ख्वाब में फ़रिश्ते रोटी लेकर आते हैं""

कुछ इस कदर गरीबी फैली है हमारे देश में।
आज इस देश में देश की सीमा पर देश की रक्षा करने वाले का कोई सम्मान नहीं
दोस्तों
-------
१०  डिग्री  पर हमें ठण्ड लगती है
५ डिग्री  पर अहम बेहाल हो जातें
३ डिग्री  पर घरों का पानी जमने लगता है
२ और १ डिग्री  पर हम रजाइयों से बाहर से नहीं कदम रखते
० डिग्री  पर तो जीवन ही अस्त- वयस्त हो जाता है
-५ डिग्री  पर लोग ठण्ड से मरने लगते हैं
सोंचिये फिर अगर -डिग्री  हो, -डिग्री  हो ; -२० डिग्री  हो तो क्या होगा हमारा लेकिन हमारे देश के वीर  जवान -२५ डिग्री  पर सियाचिन सीमा पर खड़े रहकर साथ ही अपने साथ १०-१५ किलो का विस्फोटक पदार्थ लादे खड़े रहते हैं  सोंचिये उनकी क्या हालत होगी ??
उन्ही की बदौलत आज हम अपने देश में अपने घर में सुख से चैन से रह पाते हैं और हमक उनका सम्मान नहीं करते इसलिए दोस्तों हमें इनका सम्मन करना चाहिए

साथ ही देश की हर समस्या व देश में हो रहे अत्याचार को रोकना चाहिए
तभी हम सच्चे अर्थों में आज़ाद होंगे और हमारे वीरो द्वारा की गयी कुर्बानी तभी सार्थक होगी
दोस्तों एक बार फिर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं
अंत में चार पंक्तियाँ कहना कहूँगा ---

"दे दो मुझे धोखा कोई गिला नही होगा;
छोड़ दो मेरा साथ कोई गिला ना होगा
पर अगर उठी आँख मेरी भारत ,माता पे
तो उठेगी तलवार बहेगी रक्तधार फिर कोई समझौता ना होगा""
जय हिन्द जय हिन्दुस्स्तान




Comments

Popular posts from this blog

नही चाहिए- कविता

चतुर राजा

प्रसिद्धि प्राप्त करने का सर्वोत्तम उपाय